सोनू सूद क्यों कर रहे है मज़दूरों की मदत, इस तस्वीर में शुपा है राज़

स्ट्रगल के दौरान मुंबई की लोकल ट्रैन में सफर करते थे सोनू सूद
मुंबई: लकडाऊन के कारन मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मज़दूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद किसी "मसीहा" से कम नहीं है, सोनू सूद ने बिना प्रशासन की मदत से लोगो को जिस तरह उनके घर पहुँचाया है, वे काबिल ऐ तारीफ है, पुरे देश में सोनू सूद के इस जज़्बे को लोग सलाम कर रहे हैं, क्या आपको मालूम है की वह मुंबई में फंसे प्रवासियों की मदत क्यों कर रहे हैं |
इसका जवाब उनका एक ट्रेन पास है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। वह मायानगरी मुंबई अपना करियर बनाने आए थे। स्ट्रगल के दौरान वह मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। लोकल में सफर के दौरान वह रोजाना उन मुश्किलों से गुजरते थे, जिसे लोग बयां भी नहीं कर सकते।बताया जाता है कि सोनू सूद आज चाहे कितने बड़े स्टार क्यों न बन गए हों, लेकिन वह अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद की, ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।
सोनू सूद से मजदूर ने लगाई मदद की गुहार, एक्टर बोले- 'दो दिन में अपने घर का पानी पीयोगे'
लगातार कर रहे मदद
सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया।
उन्होंने कहा, "ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर।" शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो।"
एक अन्य मजदूर ने सोनू से कहा कि वह पिछने 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इस पर सोनू ने रिप्लाई दिया, "भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलेक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। डिटेल भेजो।"