Sunday, May 31, 2020

Be care full alcohol based liquid | अल्कोहल युक्त स्प्रे से सावधान

Be carefull | अल्कोहल युक्त स्प्रे से सावधान 

अल्कोहल युक्त स्प्रे से सावधान वाहन गर्म होने की स्थिति में आग पकड़ सकता है 
इसलिए आप ऐसी गलती न करे | अगर स्प्रे करना जरूरी लग रहा है तो पहले वाहन को ठंडा होने दे | 


World no tobacco day, tobacco sehat ke liye hanikarak

World No Tobacco Day | तंबाकू की लत लील रही जिंदगी, घर-घर कैंसर बांट रहे हैं ऐसे लोग


jk hindi news live

जम्मू-कश्मीर के युवाओं में तंबाकू और धूम्रपान का बढ़ता शौक उनकी जिंदगी छीनने का काम कर रहा है। इस शौक के कारण युवा तेजी से मुंह

और गले के कैंसर की चपेट में आ रहे हैं। जम्मू संभाग में ही हर साल औसतन 2200-2300 कैंसर के नए मामले आ रहे हैं। 20-30 साल के युवा भी तंबाकू के सेवन के कारण कैंसर का शिकार हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में एक लाख की आबादी पर औसतन 150 कैंसर के मामले आ रहे हैं। पुरुषों में मुंह, गले के बाद फेफड़े, फूड पाइप और मैदे का कैंसर सामान्य है। गले और मुंह के कैंसर बढ़ने का एक कारण बाजार में आसानी से तंबाकू पदार्थों का उपलब्ध होना है।
हालांकि इन बिक्री स्थलों पर आयु सीमा को लेकर चेतावनी भी जारी की गई होती है। लेकिन छोटी उम्र के बच्चे भी धड़ल्ले से तंबाकू पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में कैंसर के मामले अस्पतालों में रिपोर्ट ही नहीं हो रहे हैं और ये आखिरी स्टेज में पहुंचते हैं। कैंसर के मामलों में जम्मू जिला सबसे आगे है। इसके बाद पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ, सांबा आदि जिलों से भी पीड़ित पहुंच रहे हैं।
जीएमसी के ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि तंबाकू पदार्थों पर प्रतिबंध से कैंसर पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। जम्मू संभाग में 2018 में 2400 और 2019 में 2200 कैंसर के नए मामले सामने आए।
jk hindi news live




पुरुषों से महिला सदस्यों को मिल रहा कैंसर



घरों और अन्य स्थलों पर पुरुष धूम्रपान करके महिला व परिवार के अन्य सदस्यों को भी कैंसर दे रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन घरों में पुरुष सदस्य अधिक समय से धूम्रपान कर रहे हैं वहां महिलाओं में भी कैंसर की आशंका बढ़ी है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी धूम्रपान पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सरकारी व निजी कार्यालयों में धूम्रपान धड़ल्ले से हो रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू प्रोडेक्ट एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।


Friday, May 29, 2020

सोनू सूद क्यों कर रहे है मज़दूरों की मदत, इस तस्वीर में शुपा है राज़

सोनू सूद क्यों कर रहे है मज़दूरों की मदत, इस तस्वीर में शुपा है राज़ 

sonu sood with local train pass

मुंबई में फंसे मज़दूर की मदत कर रहे है सोनू सूद
स्ट्रगल के दौरान मुंबई की लोकल ट्रैन में सफर करते थे सोनू सूद

मुंबई: लकडाऊन के कारन मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मज़दूरों के लिए अभिनेता सोनू सूद किसी "मसीहा" से कम नहीं है, सोनू सूद ने बिना प्रशासन की मदत से लोगो को जिस तरह उनके घर पहुँचाया है, वे काबिल ऐ तारीफ है, पुरे देश में सोनू सूद के इस जज़्बे को लोग सलाम कर रहे हैं, क्या आपको मालूम है की वह मुंबई में फंसे प्रवासियों की मदत क्यों कर रहे हैं |

इसका जवाब उनका एक ट्रेन पास है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले हैं। वह मायानगरी मुंबई अपना करियर बनाने आए थे। स्ट्रगल के दौरान वह मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। लोकल में सफर के दौरान वह रोजाना उन मुश्किलों से गुजरते थे, जिसे लोग बयां भी नहीं कर सकते।
बताया जाता है कि सोनू सूद आज चाहे कितने बड़े स्टार क्यों बन गए हों, लेकिन वह अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। इसलिए उन्होंने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद की, ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें।

सोनू सूद से मजदूर ने लगाई मदद की गुहार, एक्टर बोले- 'दो दिन में अपने घर का पानी पीयोगे'

लगातार कर रहे मदद

सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद से मदद मांग रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से मदद की गुहार लगाते हुए ट्वीट किया।


उन्होंने कहा, "ईस्ट यूपी में कहीं भी भेज दो सर, वहां से पैदल चले जाएंगे अपने गांव सर।" शख्स के इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, "पैदल क्यों जाओगे दोस्त?? नम्बर भेजो।"
एक अन्य मजदूर ने सोनू से कहा कि वह पिछने 16 दिन से पुलिस चौकी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हम लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। इस पर सोनू ने रिप्लाई दिया, "भाई चक्कर लगाना बंद करो और रिलेक्स करो। दो दिन में बिहार में अपने घर का पानी पियोगे। डिटेल भेजो।"

Lockdown 5.0 lagu hoga ya nahi, PM modi ji ka amit shah se vichar vimarsh

Lockdown 5.0 लागु होगा या नहीं, प्रधानमंत्री जी का अमितशाह से विचार विमर्श 

Lockdown 5.0


Lockdown 5.0 लागु होगा या नहीं , अगर होगा तो उसकी रूपरेखा क्या होगी, लोगो को किस-किस काम की शूट दी जाएगी , आने जाने की क्या व्यवस्था होगी,किन किन व्यापारिक काम की शूट दी जाएगी, प्रवासी मज़दूर के लिए क्या रणनीति होगी, इन सभी कामो के लिए अभी बात चल रही है, 31 मई को ख़त्म हो रहे lockdown  4.0  को आगे के lockdown 5.0 के स्वरुप के लिए बैठक हो रही है, एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह जी ने मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था, जिसे वे पीएम मोदी से बात कर रहे हैं    

Thursday, May 28, 2020

Ladakh Hindi News | 2020 Hindi News Live

Jk Hindi News 2020 |Hindi News Live

चीनी सैनिकों के पैंगोंग त्सो झील के पास डंडे और पत्थर लेकर खड़े होने से बढ़ा तनाव


Ladakh: लद्दाख सीमा पर चीनी सेना के रवैये पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ वह भारत को शांति की नसीहत दे रहा है दूसरी तरफ उसकी सेना आक्रामक रुख अपनाए हुए है। चीनी सैनिकों को लद्दाख के पूर्वीय इलाके में पैगोंग त्सो झील के पास डंडे, कांटेदार तार और पत्थरों को हाथ में लिए खड़ा देखा गया। चीनी सेना उस इलाके के समीप खड़े भारतीय सेना के जवानों को लक्ष्य बनाने की कोशिश में है।
Jk Hindi News 2020 | Hindi News Live

चीन की सेना का व्यवहार पाकिस्तान के पत्थरबाजों की तरह हो गया है जो कश्मीर घाटी में भारतीय जवानों पर पत्थर और लाठी बरसाते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन की सेना पैंगोंग त्सो झील के पास भारतीय सैनिकों का सामना करने के लिए हाथों में लाठी, डंडे, कांटेदार तार और पत्थर लेकर आई।
लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली एलएसी के पास खड़े चीनी और भारतीय सैनिक दोनों के पास राइफलें होती हैं, लेकिन 1967 से सीमा पर एक भी गोली नहीं चली है। क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखना दोनों सेनाओं का लक्ष्य होता है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में दोनों सेनाओं का एक दूसरे से सामना करने के दौरान चीन की सेना ने घनघोर दबंगई दिखाई। चीनी सेना के पास ज्यादा संख्याबल होने की वजह से उन्होंने भारतीय सेना को चारों ओर से घेर लिया।

चीन के इस व्यवहार के जवाब में भारतीय सेना ने कभी भी चीन की सेना को इलाके से बाहर निकालने के लिए इस तरह के हथकंडे नहीं अपनाए। पांच-छह मई को हाल ही में हुए फेस-ऑफ में चीन की सेना ने पांच हजार से ज्यादा सैनिकों की एलएसी में तैनाती की है।


एयर एशिया के जहाज़ में मिला कोरोना संदिग्ध, अफरा तफरी का माहोल


एयर एशिया के जहाज़ में मिला कोरोना संदिग्ध, अफरा तफरी  का  माहोल 

New Delhi: नई दिल्लीकोरोना महामारी के बीच देश में एक बार फिर विमान सेवा बहाल हो गई है. किन्तु इसी के साथ कई किस्म के संकट भी सामने रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली से कोलकाता पहुंचे एयर एशिया के एक विमान में कोरोना संदिग्ध मिला, जिसे बाद में कोलकाता में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंप दिया गया. दरअसल, एयर एशिया की दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट में एक शख्स को कोरोना संदिग्ध पाया गया. कोलकाता में जब व्यक्ति की स्क्रीनिंग की गई, तो उसके बाद उसे राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया.


Air Asia

ये विमान आज सुबह ही सात बजे कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचा थाहवाई अड्डे पर विमान के लैंड करते ही मुसाफिर को अस्पताल में शिफ्ट किया गया. आपको बता दें कि देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवा कुछ हद तक बहाल हुई हैं, किन्तु उसके बाद से ही कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां विमान में कोरोना संक्रमित यात्री पाए गए हैं. इसके अलावा कुछ मामले में विमान क्रू के मेंबर भी कोरोना की चपेट में आए हैं. ऐसे में एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.
अभी बीते दिन ही बेंगलुरु से मदुरै तक एक शख्स ने इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा की थी, जिसमें कोई लक्षण नहीं था. किन्तु, जब मदुरै पहुंचने के बाद उसे क्वारनटीन में रखा गया, तो टेस्टिंग में वह कोरोना संक्रमित पाया गया. हालांकि, मुसाफिर ने यात्रा के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, फेस शील्ड जैसे नियमों का पालन किया था. अब उस विमान के क्रू को 14 दिनों तक होम क्वारनटीन किया गया है.

Mangal panday की जीवनी | मंगल पाण्डेय की जीवनी

मंगल पाण्डेय जीवनी | Mangal panday jivni मंगल पाण्डेय एक भारतीय सैनिक थे | उन्होंने 1857 में विद्रोह के बाद के घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भ...