Corona virus in Jammu Kashmir | 16 गर्भवती समेत 178 और संक्रमित
जम्मू-कश्मीर में रविवार को और 178 कोरोना मरीज सामने आए। इनमें 16 गर्भवती, दो एसएसजी कमांडो, एक सैन्यकर्मी, एक नर्सिंग अर्दली भी शामिल हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रदेश के सात आईएएस अधिकारियों समेत 11 अफसरों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
कोरोना संक्रमित आईएएस अफसर ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में भाग लिया था। इस वजह से सचिवालय को भी सैनिटाइज करने का काम रविवार को शुरू कर दिया गया है। अगले दो दिन तक सचिवालय में यह काम जारी रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 2521 हो गया है।
जम्मू जिले में पांच नए मामलों में दो व्यक्तियों का यात्रा इतिहास श्रीनगर का है। एक सैन्य कर्मी , एक आईएएस अधिकारी और एक पंजाब से लौटा सैनिक है। प्रदेश में रविवार को जम्मू से सात, रामबन से 49, कठुआ से 5, सांबा से एक, राजोरी से तीन, अनंतनाग से 24, कुलगाम से 17, श्रीनगर से आठ, कुपवाड़ा से 10, बारामुला से 15, शोपियां से दो, बडगाम से 11, डोडा से 23 और पुलवामा से तीन मामले सामने आए हैं।
इनमें उधमपुर कमांड अस्पताल में 73 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें बनिहाल (रामबन) के 38, रामबन के नौ, भद्रवाह (डोडा) के 14, डोडा के 9, जम्मू के दो तथा कठुआ में एक मामला हैं। वहीं 19 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें तीन जम्मू संभाग और 16 कश्मीर संभाग के मरीज ठीक हुए हैं।
कश्मीर में 16 गर्भवती में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसमें बारामुला से दस, कुलगाम से पांच व अनंतनाग से एक हैं। संक्रमित एसएसजी कमांडो में एक श्रीनगर व दूसरा बांदीपोरा निवासी है। दोनों रेड जोन से लौटे थे। एसओपी के तहत ड्यूटी ज्वाइन करने पर उन्हें क्वारंटीन किया गया। जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। डोडा जिले में मिले पॉजिटिव में सात ट्रक ड्राइवर हैं।

No comments:
Post a Comment
if you have any doubt, Please let me know